ram bhagwan ka janam kb hua tha भगवन राम जी का जनम कब हुआ था , इस बात को लेकर तथाकथित वैज्ञानिक कई प्रकार के सॉफ्टवेयर की हेल्प ले रहे है . लेकिन ऐसा सॉफ्टवेयर बनाना अभी तक संभव नहीं हुआ है जो लाखो साल पुराने इतिहास के झरोखे को खंगाल सके .
राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था। आदिकाव्य वाल्मीकीय रामायण में राम-जन्म के सम्बन्ध में निम्नलिखित वर्णन उपलब्ध है:-
नक्षत्रेऽदितिदैवत्ये स्वोच्चसंस्थेषु पञ्चसु।
ग्रहेषु कर्कटे लग्ने वाक्पताविन्दुना सह॥1.18.9॥
अर्थात् चैत्र मास की नवमी तिथि में, पुनर्वसु नक्षत्र में, पाँच ग्रहों के अपने उच्च स्थान में रहने पर तथा कर्क लग्न में चन्द्रमा के साथ बृहस्पति के स्थित होने पर (श्रीराम का जन्म हुआ)।
राम का जन्म त्रेता के अंत में हुआ था। वाल्मीकि जी लिखते है,
हत्वा क्रूरम् दुराधर्षम् देव ऋषीणाम् भयावहम्।
दश वर्ष सहस्राणि दश वर्ष शतानि च॥१-१५-२९॥
भावार्थ - देवताओं तथा ऋषियोंको भय देनेवाले उस क्रूर एवं दुर्घर्ष राक्षस का नाश करके मैं ग्यारह हजार वर्षोंतक इस पृथ्वीका पालन करता हुआ मन्युष्य लोकमें निवास करुँगा। अर्थात राम 11000 वर्षों तक पृथ्वी पर रहे।
कब हुआ था भगवान श्री राम जी का जनम :-
कुछ दशक पहले विदेशी वैज्ञानिक भारत का इतिहास सिर्फ 5000 साल पहले का बताते है . 2010 के बाद वैज्ञानिको के सुर बदले और वो लोग श्री राम जी का जनम 7000 साल पहले बताने लगे .कई वैज्ञानिक तो इतने कुशाग्र मस्तिक के मालिक है उन्होंने समय और तिथि भी बता दी है . उनका मानना है जी राम जी का जनम जनवरी को हुआ था .
वैदिक काल गणना क्या - क्या कहती है कब हुआ था भगवान श्री राम जी का जनम :-
इस विषय की गहराई तक जाने के लिए आपको वैदिक काल की गणना की विस्तृत जानकारी होना आवश्यक है .
दोस्तों - वैदिक काल गणना के अनुसार
सतयुग :- 17,28000 मानव वर्ष
त्रेता युग :- 12,96000 मानव वर्ष
द्वापर युग :- 8,64000 मानव वर्ष
कलयुग :- 4,32000 मानव वर्ष >> इन चारो युगों के एक समूह को महायुग कहते है ,
-------------------------------------------------
महायुग :- 43,20000
------------------------------------------------
अब तक कलियुग के 5115 वर्ष बीत चुके हैं , पुराणों के अनुसार श्री राम जी का जनम त्रेता युग के अंत में हुआ था , अर्थात जब भगवान् श्री राम जी बैकुंठ चले गए तो उसके कुछ वर्षों बाद द्वापर युग का आरम्भ हुआ था
आज कलयुग के 5119 वर्ष बीत चुके है ,दोवापर के 864000
कुल हो गए 869119 वर्ष पुराणों के अनुसार भगवान राम जी ने 25000 वर्ष तक राज्य सम्भाला था ,
कुल हो गए 894119 वर्ष ,
लगभग 24 साल की उम्र में उनको वनवास मिला और , राज्य सँभालने से पहले वो 14 वर्ष तक वनवास में रहे अर्थात जब उनको राजा बनाया गया तो उनकी उम्र 38 वर्ष रही होगी
अब कुल वर्ष संख्या हो गयी 894119 +38 = 894157
इसका मतलब भगवान राम जी का जनम :-
आठ लाख चौरानवे हजार एक सो तरेपन वर्ष पहले हुआ था , 8,94,153
Post a Comment